वर्ष 2025 में पन्ना पुलिस ने CEIR पोर्टल से 615 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए

पन्ना। पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2025 में पिछले दो महीनों के भीतर कुल 615 गुम मोबाइल फोन खोजकर संबंधित आवेदकों को वापस किए गए हैं। इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीबन 01 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह महत्वपूर्ण सफलता सी.ई.आई.आर. (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर प्राप्त की गई है।

एसपी पन्ना के निर्देशन में चला विशेष अभियान

पुलिस अधीक्षक पन्ना निवेदिता नायडू के निर्देशन में गुम मोबाइल से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु साइबर सेल पन्ना एवं सभी थानों में गठित साइबर हेल्पडेस्क को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के पालन में टीमों द्वारा विभिन्न राज्यों—उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों से मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए।

विभिन्न थानों द्वारा खोजे गए गुम मोबाइलों की संख्या

अजयगढ़– 52 मोबाइल, अमानगंज– 53 मोबाइल, बृजपुर– 19 मोबाइल, देवेंद्रनगर– 81 मोबाइल, धरमपुर– 11 मोबाइल, गुनौर– 53 मोबाइल, कोतवाली पन्ना– 150 मोबाइल, मंडला– 5 मोबाइल, पवई– 48 मोबाइल, रैपुरा– 23 मोबाइल, सलेहा– 23 मोबाइल, सेमरिया– 37 मोबाइल, शाहनगर– 50 मोबाइल, सुनवानी– 8 मोबाइल।

CEIR पोर्टल के अधिकतम उपयोग के निर्देश

पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को CEIR पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग कर गुम मोबाइल की खोज में तेजी लाने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही पन्ना पुलिस द्वारा आमजन को भी इस पोर्टल की जानकारी देने एवं इसके माध्यम से शिकायत दर्ज कराने हेतु लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

घर बैठे दर्ज करें गुम मोबाइल की शिकायत

CEIR पोर्टल एक केंद्रीकृत प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने गुम मोबाइल की शिकायत घर बैठे दर्ज कर सकता है या नजदीकी थाने में आवेदन देकर भी पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत करा सकता है। पोर्टल में दर्ज शिकायत के आधार पर साइबर सेल एवं साइबर हेल्पडेस्क की टीमें मोबाइल की लोकेशन ट्रैक कर बरामदगी करती हैं।

सराहनीय योगदान

इस अभियान में साइबर सेल पन्ना एवं थाना स्तर पर गठित साइबर हेल्पडेस्क के कर्मचारियों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।

Back to top button