1100 फुट की चुनरी से उमाघाट पर मां नर्मदा का भव्य श्रृंगार, दुग्धाभिषेक और महाआरती

जबलपुर। मां नर्मदा के प्राकट्य उत्सव के पावन अवसर पर उमाघाट में आस्था और भक्ति का भव्य संगम देखने को मिला। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मां नर्मदा उमाशंकर चुनरी भक्त समिति द्वारा 23वें वर्ष में 1100 फुट लंबी चुनरी से नर्मदा मैया का भव्य श्रृंगार किया गया। चुनरी इस पार से उस पार गुरुद्वारा घाट तक अर्पित की गई, जिससे घाट क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा।

1100 फुट की चुनरी से हुआ मां नर्मदा का भव्य श्रृंगार

उमाघाट पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में मां नर्मदा को 1100 फुट लंबी चुनरी अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने जयकारों और भजनों के साथ चुनरी अर्पण कर मां नर्मदा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। चुनरी अर्पण के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही।

51 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक, पुष्पार्जन एवं 56 भोग

इस अवसर पर 51 लीटर दूध से मां नर्मदा का दुग्धाभिषेक किया गया। साल में एक बार गर्भगृह नर्मदा मैया की पादुका का विशेष पूजन किया गया। इसके साथ ही विशेष नाव में हलवा सहित 56 भोग अर्पित किए गए। संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान महाआरती के साथ संपन्न हुआ, जिसके पश्चात भंडारे का वितरण किया गया।

संत-महात्माओं एवं धर्मगुरुओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में पूज्य जगतगुरु नरसिंहदास महाराज, स्वामी गिरिशानन्द महाराज, स्वामी मुकुंद दास महाराज, मैत्री दीदी, इंद्रभान महाराज, चंद्रशेखरानंद महाराज, निशा कृष्णा दीदी, राम बहादुर महाराज, राजेश योगी महाराज, राम भारती महाराज, संतोष शास्त्री, सुरेंद्र नाथ महाराज एवं बड़ी खेरमाई ट्रस्ट के अध्यक्ष शरद अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विधिवत पूजन-अर्चन एवं समिति पदाधिकारियों की सहभागिता

पूजन-अर्चन पं. सौरभ दुबे द्वारा विधिवत संपन्न कराया गया। इस अवसर पर चुनरी समिति के संरक्षक एवं नर्मदा महाआरती के संस्थापक डॉ. सुधीर अग्रवाल, समिति अध्यक्ष जयकिशन गुप्ता एडवोकेट, नर्मदा पुत्र अमर सिंह ठाकुर, डॉ. सुचित्रा मिश्रा, राकेश अहिरवार, सोनू सैनी, प्रमोद नगर, सुरेंद्र खरे, राजेश साहू, समीर पटेल, नितेश पटेल, अतुल विश्वकर्मा, अंकुर श्रीवास्तव, मोनू सोनकर, आशीष बाजपेई, गोलू पुरी गोस्वामी, कमल विश्वकर्मा, मनोज कुशवाहा एवं कान्यकुब्ज वैश्य महिला मंडल की बहनें माता उपस्थित रहीं।

Back to top button