
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को रविवार 15 फरवरी को करारी शिकस्त दी। भारत के 175 रनों के जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 114 रनों में सिमट गई। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में 9 में से 8वीं बार पाकिस्तान को पराजित किया। यह भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत है। यह मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया।
ईशान किशन का बोला बल्ला
ईशान किशन के बल्ले से 77 रन निकले। उन्होंने 40 गेंदों पर यह शानदार पारी खेली। ईशान के आउट होने के बाद तिलक, सूर्या और शिवम ने भारत की जीत की गति को आगे बढ़ाया और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन
भारत की बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी भी बेहतरीन रही। बाबर 7 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसी तरह शादाब खान (14), नवाज (4) और फहीम (10) रन बनाकर पवेलियन लौटे।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और पहले ओवर में अभिषेक का विकेट लिया। उस्मान तारिक ने 24 रन देकर एक विकेट लिया। पाकिस्तान टीम 18 ओवर में 114 रनों पर ऑलआउट हो गई।
भारत की ओर से बुमराह, हार्दिक पंडया, वरुण और अक्षर ने दो-दो विकेट लिए। इस शानदार जीत के साथ भारतीय टीम सुपर-8 में पहुंच गई है। अब अगला मुकाबला बुधवार को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के विरुद्ध खेला जाएगा।