कांग्रेस की किसान महाचौपाल, ट्रेड डील का करेंगे विरोध

भोपाल। अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस की किसान महाचौपाल भोपाल में 24 फरवरी को आयोजित की जा रही है। महाचौपाल में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी व कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे। राहुल गांधी 12 बजे‍ दिल्‍ली से भोपाल के लिए रवाना होकर 1 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम में मंच पर मल्ल्किार्जुन खरगे के अलावा जयराम रमेश, पवन खेड़ा, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्‍यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार उपस्थित रहेंगे।

ये है महाचौपाल के आयोजन का कारण

कांग्रेस का कहना है कि इस डील से अमेरिका में बने प्रोडक्‍ट भारत में बेचने की तैयारी सरकार कर रही है। यदि कपास, दलहन और डेयरी प्रोडक्‍ट में देश की आत्‍मनिर्भरता है तो इनको आयात करने की जरूरत क्‍यों है। जीरो टैरिफ पर भारतीय किसानों और घरेलू उद्योग पर आघात पड़ेगा। भोपाल के बाद जम्‍मू कश्‍मीर, राजस्‍थान में किसान चौपाल होगी।

किसान पदयात्रा

विदिशा से किसान पदयात्रा प्रारंभ की जाएगी। वहीं बुधनी में किसान चौपाल होगी। मालूम हो कि विदिशा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का संसदीय क्षेत्र है।

Back to top button