श्रीमद् जगद्गुरु डॉ. स्वामी नरसिंहदेवाचार्य जी बने अखिल भारतीय संत समिति मध्यप्रदेश के अध्यक्ष

नासिक में आयोजित अखिल भारतीय संत समिति की केंद्रीय बैठक में पूरे देश से पधारे जगद्गुरु शंकराचार्य, महंत, श्रीमहंत, मंडलेश्वर, महामंडलेश्वर एवं विभिन्न संप्रदायों के संतों की उपस्थिति में जबलपुर से श्रीमद् जगद्गुरु डॉ. स्वामी नरसिंहदेवाचार्य जी महाराज को अखिल भारतीय संत समिति मध्यप्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

सर्वसम्मति से हुआ चयन

देशभर से पधारे संतों ने सर्वसम्मति से अपनी करतल ध्वनि के साथ इस निर्णय का स्वागत किया और स्वामी नरसिंहदेवाचार्य जी महाराज को बधाई देते हुए माल्यार्पण कर हर्ष व्यक्त किया।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में घोषणा

इस अवसर पर अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सप्तम कुबेराचार्य अविचल देवाचार्य जी महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री दंडीस्वामी जितेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज सहित कई संत उपस्थित रहे। साथ ही प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत अनिलानंद जी महाराज, प्रदेश महामंत्री महंत श्री हनुमान दास जी, प्रदेश संयोजक महामंडलेश्वर स्वामी पुरुषोत्तम दास जी, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी नरसिंह दास जी तथा महंत स्वामी श्री बालक दास जी सहित अनेक संतों की उपस्थिति में उन्हें मध्यप्रदेश अध्यक्ष पद पर सुशोभित किया गया।

जबलपुर में धार्मिक संस्थाओं ने जताई खुशी

श्री सनातन धर्म महासभा, नरसिंह मंदिर गीताधाम परिवार तथा संस्कारधानी जबलपुर की विभिन्न धार्मिक मंदिरों और सामाजिक संस्थाओं ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए स्वामी नरसिंहदेवाचार्य जी महाराज को शुभकामनाएं दी हैं।

Back to top button