जबलपुर में जगतगुरु नरसिंहदेवाचार्य का भव्य स्वागत, संत समिति के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सम्मान

जबलपुर। अखिल भारतीय संत समिति के मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्रीमद् जगद्गुरु नरसिंह पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी नरसिंहदेवाचार्य जी महाराज के संस्कारधानी जबलपुर आगमन पर भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

नासिक में हुई बैठक में मिला दायित्व

अखिल भारतीय संत समिति भारत के समस्त साधु-संतों एवं महात्माओं की बैठक नासिक (महाराष्ट्र) में संपन्न हुई। इस बैठक में श्रीमद् जगद्गुरु नरसिंह पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी नरसिंहदेवाचार्य जी महाराज को मध्यप्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

आज सुबह जनता एक्सप्रेस से जबलपुर आगमन पर रेलवे स्टेशन में स्वामी बालकदास, गुलशन मखीजा, शरद काबरा, लोकराम कोरी, अशोक शर्मा, विष्णु पटेल, जगदीश साहू, मनोज शर्मा, विधयेश भापकर, जितिन नारंग, डॉ. संदीप मिश्रा, नीरज पाराशर, इंदुमती राजेन्द्र प्यासी, अंबर पुंज, राजेन्द्र यादव, मनोज पटेल, नीरज मिश्रा, संजय भाटिया, प्रवीण चतुर्वेदी, अजय कुमार, शंकर और ब्रजेश नेमा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

धार्मिक संस्थाओं ने किया सम्मान

सनातन धर्म महासभा जबलपुर, श्रीरामलीला समिति गढ़ा, सुपतेश्वर गणेश मंदिर, नरसिंह मंदिर गीता धाम तथा साहू समाज के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ पुष्पहार अर्पित कर उनका भव्य स्वागत किया।

Back to top button