अमेरिका ईरान जंग में दो सप्‍ताह का सीजफायर, इजरायल ने किया समर्थन

जंग 28 फरवरी को शुरू हुई थी, 8 अप्रैल को सीजफायर

अमेरिका ईरान जंग में 39 दिन भीषण युद्ध के बाद 40 वें दिन दो सप्‍ताह के लिए अस्‍थायी सीजफायर हो गया है। जंग 28 फरवरी को शुरू हुई थी एवं 8 अप्रैल को सीजफायर हुआ। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि “चीन ने ईरान को सीजफायर के लिए राजी किया। सीजफायर में अमेरिका जीता है, टारगेट अचीव कर लिए हैं यूरेनियम पर चर्चा, इसलिए समझौता हुआ”।

इजरायल ने किया समर्थन, लेबनान पर लागू नहीं होगा

इजरायल ने सीजफायर का समर्थन किया लेकिन इजरायल ने कहा है कि सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं होगा। ऐसा दावा किया जा रहा है कि होर्मूज खोलने पर ईरान सहमत हो गया है। ईरानी सुप्रोमो मोजतबा खामेनाई ने सेना को जंग रोकने आदेश जारी ईरान ने बातचीज के लिए 10 सूत्रीय प्रस्‍ताव रखा है। 11 अप्रैल से इस्‍लामाबाद में बातचीत होगी।

ईरान में जश्‍न का माहौल

सीजफायर के बाद ईरान में जश्‍न का माहौल है। सड़कों पर लोगों ने रातभर जश्‍न मनाया, ईरान के झंडे के साथ ही लाल झंडा लहराया जोकि जंग का प्रतीक है।

होर्मूज से आवाजाही को लेकर दावे

सीजफायर के बाद ऐसा दावा किया जा रहा है कि होर्मूज से दो सप्‍ताह तक आवाजाही जारी रहेगी। व्‍हाइट हाउस सेक्रेट्री ने बयान जारी किया है कि ईरान को स्‍ट्रेट ऑफ हॉर्मूज खोलने का दावा किया है। होर्मूज अभी ईरान का कब्‍जा रहेगा। टोल टैक्‍स पर अभी सस्‍पेंस बना है।

वहीं सीजफायर के बाद सउदी, बहरीन, कुवैत में मिलिट्री अलर्ट जारी किया गया है।

दस सूत्रीय प्रस्‍ताव

ईरान ने सीजफायर के लिए दस सूत्रीय प्रस्‍ताव बनाया है। ईरान ने प्रस्‍ताव में कहा है कि उस पर से सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाएं। गवनर्स बोर्ड के सभी फैसले रद्द हों। हिजब्‍बुला के खिलाफ जंग खत्‍म हो। होर्मूज पर ईरान पर नियंत्रण हो। कोई किसी पर हमला नहीं करेगा। यूरेनियम संवर्द्धन स्‍वीकार किया जाए। यूनएससी के सभी फैसले खतम होंगे। ईरान को मुआवजा दिया जाए। क्षेत्र से अमेरिकी सैनिकों की वापसी हो। सभी दूसरे प्रकार के प्रतिबंध हटाए जाएंगे। इन प्रस्‍ताव को ईरान ने बातचीत का मसौदा बनाया है।

असर

सीजफायर के बाद कच्‍चे तेल के दाम गिरे।

Image: AI-generated

Back to top button