
अमेरिका ईरान के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद ही लेबनान पर इजरायल ने बड़ा हमला कर दिया। लेबनान में करीब 250 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हमले से 1 हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं। दक्षिणी बेरूत में एक इमारत पर इजरायल ने हमला किया। इजरायल ने बेरुत, दक्षिणी लेबनान, माउंट लेबनान पर हमला किया। लेबनान में शुक्रवार को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।
इजरायल ने कहा लेबनान सीजफायर में शामिल नहीं
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि लेबनान सीजफायर में शामिल नहीं था। अमेरिका ने भी यही बात कही है कि लेबनान इस सीजफायर में शामिल नहीं है। वहीं ईरान ने कहा है कि यदि लेबनान पर इजरायली हमले बंद नहीं हुए तो हम चुप नहीं रहेंगे।
हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना
लेबनान पर सबसे बड़ा हमला बताया गया। इसमें हिजब्बुलाह के 100 से अधिक कमांड सेंटर और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही गई। लेबनान पर हमले का ईरान के विदेश मंत्री अरागची ने विरोध किया है। ईरान ने कहा है कि रोज 15 से ज्यादा जहाज नहीं जाने देंगे।
इस्लामाबाद में सीजफायर पर बातचीत की तैयारी
मालूम होकि इस्लामाबाद में सीजफायर पर बातचीत होनी है। ईरान ने स्थायी सीजफायर के लिए 10 सूत्रीय प्रस्ताव रखा है। जिस पर चर्चा होगी। ईरान ने कहा है कि शांति के लिए लेबनान को शामिल होना चाहिए।