असम, केरलम और पुडुचेरी में बंपर मतदान, ईवीएम में बंद हुआ उम्मीदवारों का भाग्य

असम, केरलम और पुडुचेरी में गुरुवार को तीनों राज्‍यों में बंपर वोटिंग हुई। वोटिंग शाम 6 बजे खतम हुई। चुनाव आयोग के अनुसार शाम 5 बजे तक असम में लगभग 84.24 प्रतिशत, केरलम में लगभग 75.01 प्रतिशत वा पुडुचेरी में लगभग 86.92 प्रतिशत वोटिंग हुई।

असम में 126 सीटों पर मतदान

असम में 126 सीटों पर मतदान हुआ। फिलहाल भाजपा सरकार है। यहां सीएम हिमंता बिस्‍व सरमा अपनी सरकार को बचाने का मुख्‍य लक्ष्‍य है। यहां 2.50 करोड़ मतदाता सरकार का भविष्‍य तय करेंगे। असम में 722 उम्‍मीदवार अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं। असम में मुख्‍य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस है।

केरलम में एलडीएफ सरकार और कांग्रेस मुख्य प्रतिद्वंद्वी

केरलम में सीपीआइएम और एलडीएफ गठबंधन की सरकार है। यहां पिनराई विजयन सीएम हैं। केरलम में 883 उम्‍मीदवार अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं। केरलम में 140 सीटें हैं। यहां भी कांग्रेस और यूडीएफ गठबंधन मुख्‍य प्रतिद्वंद्वी है।

पुडुचेरी में 30 सीटों पर मतदान

पुडुचेरी में 30 सीटों पर वोटिंग हुई। यहां भी विभिन्न दलों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया है।

फैक्ट फाइल

असम: वर्ष 2016 में एनडीए जिसमें भाजपा शामिल है, ने 86 सीटें जीतीं, 41.5 प्रतिशत वोट शेयर रहा। वहीं कांग्रेस ने 26 सीटें जीतीं जिसका वोट प्रतिशत 30.9 प्रतिशत रहा। वर्ष 2021 में एनडीए को 75 सीट मिलीं जिसमें वोट प्रतिशत 44.5 प्रतिशत रहा। यूपीए जिसमें कांग्रेस शामिल थी को 50 सीट मिलीं जिसमें 43.7 प्रतिशत वोट शेयर रहा।

केरलम: वर्ष 2016 में एलडीएफ जिसमें सीपीआइएम शामिल थीं, इनको 91 सीटें मिलीं, वोट शेयर 43.48 प्रतिशत रहा। यूडीएफ जिसमें कांग्रेस शामिल थी ने 47 सीटें जीतीं, इसको 38.81 प्रतिशत वोट शेयर मिला। एनडीए जिसमें बीजेपी शामिल थीं को 01 सीट मिली, वोट शेयर 14.96 प्रतिशत रहा। वर्ष 2021 में केरलम में एलडीएफ को 99 सीटें मिलीं जिसमें 45.43 प्रतिशत वोट शेयर रहा। यूडीएम को 41 सीटें मिलीं जिसमें 39.47 प्रतिशत वोट शेयर रहा। एनडीए को शून्‍य सीट मिलीं और 12.36 प्रतिशत वोट शेयर रहा।

 

Back to top button