हिमांशु खरे बने फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष

जबलपुर। मध्यप्रदेश की शीर्ष उद्योग एवं व्यापारिक संस्था, फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष पद पर हिमांशु खरे के निर्वाचित होने पर प्रदेश के उद्योग एवं व्यापार जगत में हर्ष और नई आशाओं का वातावरण है। उनके नेतृत्व से उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र को नई दिशा मिलने की अपेक्षा जताई जा रही है। हिमांशु खरे के अनुभव, दूरदर्शिता एवं सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए व्यापारी एवं उद्योगपति आशान्वित हैं कि वे प्रदेश के आर्थिक विकास को गति प्रदान करेंगे।

उद्योग और व्यापार जगत की अपेक्षाओं को पूरा करने का आश्वासन

इस अवसर हिमांशु खरे ने बताया कि वे उद्योग एवं व्यापार जगत अपेक्षाओं को पूर्ण करने हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने फेडेरेशन की निम्न प्राथमिकताएं जारी की:

फेडरेशन की प्रमुख प्राथमिकताएं

प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाना।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन एवं संरक्षण प्रदान करना।

औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने हेतु अनुकूल नीतियों का निर्माण।

बुनियादी अधोसंरचना के ढांचे जैसे में सुधार।

निर्यात को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाओं का क्रियान्वयन।

व्यापारियों से संबंधित प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल एवं डिजिटल बनाना।

शासन और उद्योग जगत के बीच सेतु बनकर करेंगे कार्य

उन्होंने कहा कि वे शासन एवं उद्योग जगत के बीच एक सशक्त सेतु बनकर कार्य करेंगे और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को संतुलित रूप से आगे बढ़ाएंगे।

व्यापारिक संगठनों ने दी बधाई

प्रदेश के उद्योग एवं व्यापारिक संगठनों ने विश्वास व्यक्त किया है कि हिमांशु खरे के नेतृत्व में फेडेरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री प्रदेश के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और मध्यप्रदेश को एक अग्रणी औद्योगिक राज्य बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास होंगे। इस अवसर पर जबलपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, महाकौशल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, कैट, लघु उद्योग संघ सहित सभी औद्योगिक व्यापारिक संगठनों ने हिमांशु खरे को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Back to top button