पश्चिम बंगाल में क्या खेला होवे, एग्जिट पोल कितने एग्जैक्ट!

विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित होंगे

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित हो जाएंगे। इसके पहले जो एग्जिट पोल आया है, वह कितने एग्जैक्ट हैं यह भी पता चल जाएगा। पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल से तो ऐसा लग रहा है कि बंगाल में भाजपा को बहुमत मिल सकता है। एग्जिट पोल में यही दावा किया जा रहा है कि बंगाल में भाजपा की सरकार बन रही है। वहीं तमिलनाडु में डीएमके और असम में भाजपा की सत्ता में वापसी, वहीं केरल में कांग्रेस अच्छा कर रही है।

ये हैं दावे

चाणक्य, मैट्राइज, पी-मार्क, एक्सिस, प्रज्ञा पोल, पोल डायरी, पीपुल्स पल्स, कामाख्या एनालिटिक, जेवीसी ने एग्जिट पोल घोषित किए।

पश्चिम बंगाल

चाणक्य, मैट्राइज, पी-मार्क, प्रज्ञा पोल, पोल डायरी पश्चिम बंगाल में भाजपा का बहुमत दिखा रही है। वहीं पीपुल्स पल्स टीएमसी का बहुमत दिखा रही है। सबसे अधिक प्रज्ञा पोल 178-208 सीट भाजपा व 85-110 सीट टीएमसी को मिलने का दावा कर रही है। वहीं चाणक्य 150-160 सीट भाजपा व 130-140 सीट टीएमसी को मिलने का दावा कर रही है। पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटें हैं, बहुमत के लिए 148 सीट चाहिए।

तमिलनाडु

सभी एग्जिट पोल द्रमुक की सरकार बनने की ओर इशारा कर रहे हैं। केवल एक्सिस टीवीके को 98-120 सीट का दावा कर रहा है, जोकि द्रमुक से नेक टू नेक है। तमिलनाडु में कुल 234 सीटें हैं, बहुमत के लिए 118 सीटें चाहिए।

असम

असम में सभी एग्जिट पोल हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार फिर से बनने का दावा कर रहे हैं। बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा किया जा रहा है। असम में 126 सीटें हैं, बहुमत के लिए 64 सीट चाहिए।

केरल

केरल में कांग्रेस की स्थिति बेहतर बताई जा रही है। एक्सिस कांग्रेस को 78-90 सीट व एलडीएफ को 49-62 सीट मिलने का दावा कर रही है। वहीं मैट्राइज एलडीएफ को 60-65 व कांग्रेस को 75-85 सीट मिलने का दावा कर रहा है। केरल में कुल 140 सीटें हैं, बहुमत के लिए 71 सीटें चाहिए।

पुडुचेरी

पुडुचेरी में भाजपा की सरकार बनने का दावा एग्जिट पोल कर रहे हैं। पुडुचेरी में 30 सीटें हैं, बहुमत के लिए 16 सीट चाहिए।

Back to top button