
नई दिल्ली: तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय थलापति के सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया है। विजय थलापति ने 118 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंप दिया है। राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने की स्वीकृति दे दी है। विजय शनिवार को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।
समर्थन का पूरा आंकड़ा पेश
विजय थलापति ने टीवीके, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआईएम, वीसीके के विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा। इस तरह कुल 118 विधायकों का समर्थन टीवीके को प्राप्त है। विजय थलापति दो सीटों पर जीते हैं इसलिए एक सीट छोड़नी पड़ेगी। इससे वैसे टीवीके के पास 108 का नंबर है लेकिन एक सीट कम करके टीवीके के 107, कांग्रेस के 5, सीपीआई के 2, सीपीआईएम के 2 और वीसीके के 2 विधायकों के समर्थन प्राप्त हैं।
तमिलनाडु में भी शपथ ग्रहण की तैयारी
तमिलनाडु में सियासी हलचल के बीच सरकार गठन का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। टीवीके प्रमुख थलापति विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर बहुमत का दावा पेश किया है और आवश्यक समर्थन पत्र भी सौंप दिया है। राज्यपाल की स्वीकृति मिलते ही तमिलनाडु में शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है।
बहुमत का आंकड़ा किया पार
तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए 118 विधायकों की आवश्यकता होती है। टीवीके ने सहयोगी दलों के समर्थन से यह आंकड़ा पूरा कर लिया है, जिससे सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।
राजनीतिक माहौल हुआ गर्म
तमिलनाडु में अचानक बदले राजनीतिक समीकरणों के बाद माहौल गर्म हो गया है। नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलकों में लगातार चर्चाएं हो रही हैं।