
नई दिल्ली। तमिलनाडु में विजय सरकार बन गई है और विजय नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। 1967 के बाद यह पहला मौका है जब कोई गैर द्रविड़ नेता मुख्यमंत्री बना है। तमिलनाडु में रविवार से विजय सरकार की शुरुआत हो गई। टीवीके संस्थापक विजय थलापति सहित 9 विधायकों ने शपथ ली। विजय थलापति ने तमिल भाषा में शपथ ली।
इन विधायकों ने भी ली शपथ
विजय के साथ एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना ने शपथ ली। ये सभी टीवीके के विधायक हैं।
108 सीटें जीतीं, सहयोग से बहुमत
विजय थलापति की पार्टी टीवीके ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतीं। बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है। टीवीके को कांग्रेस के 5, सीपीआई के 2, सीपीआई एम के 2, वीसीके के 2, आईयूएमएल के 2 विधायकों का समर्थन मिला है, जिससे टीवीके के पास कुल 121 विधायक हो गए हैं।
एक्टर से नेता बने विजय
विजय थलापति सुपर स्टार हैं। विजय थलापति ने 2 फरवरी 2024 को टीवीके पार्टी बनाई। सितंबर 2024 में चुनाव आयोग ने टीवीके को राजनीतिक पार्टी के रूप में रजिस्टर किया। टीवीके ने तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ा।
असम में भी नए सीएम के लिए बैठक
असम में नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए पर्यवेक्षक जेपी नड्डा विधायक दल की बैठक ले रहे हैं। विधायक दल के नेता के चयन के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। सीएम पद के लिए हिमंता बिस्वा सरमा का नाम आगे चल रहा है।