प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से जन आंदोलन बना जल गंगा संवर्धन अभियान: संजय पाठक

कटनी। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर “जल गंगा संवर्धन अभियान” अंतर्गत जिला स्तरीय सामूहिक श्रमदान एवं जल संरक्षण-संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन छपरवाह में किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने सहभागिता कर जल संरचना में स्वच्छता अभियान चलाया।

श्रमदान के साथ किया गया जल संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम में श्रमदान के उपरांत विधिवत आरती कर जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन, नगरवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण की कामना की गई।

संजय पाठक ने अभियान को बताया जन आंदोलन

विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में जल संचय के कई कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान की तरह ही जल गंगा संवर्धन अभियान भी जन आंदोलन का रूप ले चुका है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के मार्गदर्शन में हो रहा कार्य

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश में भू-जल स्तर को बढ़ाने और प्राकृतिक जल स्रोतों जैसे नदियों, कुओं, तालाबों और बावड़ियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य किया जा रहा है।

जनप्रतिनिधियों ने किया संबोधन

इस अवसर पर महापौर प्रीति सूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने भी जल गंगा संवर्धन अभियान के महत्व को रेखांकित करते हुए लोगों से इसमें सहभागिता करने की अपील की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रहे उपस्थित

कार्यक्रम में विधायक संजय पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष, महापौर प्रीति सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, दीपक सोनी टंडन, जिला कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा, डीएफओ गर्वित गंगवार, निगम आयुक्त तपस्या परिहार सहित नगर निगम के पार्षद, जनप्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Back to top button