ऑपरेशन मुस्कान के तहत गैसाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 1 दिन में नाबालिग बालिका की खोज

लापता बालिका को एक दिन में किया दस्तयाब

गैसाबाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत गैसाबाद पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए लापता नाबालिग बालिका को महज एक दिन के भीतर दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

सूचना मिलते ही शुरू की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार एक नाबालिग बालिका के लापता होने की सूचना मिलने पर गैसाबाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी सौरभ शर्मा के निर्देशन में गठित टीम ने लगातार तलाश एवं तकनीकी प्रयासों के माध्यम से बालिका को सकुशल खोज निकाला।

इन पुलिसकर्मियों की रही विशेष भूमिका

कार्यवाही में प्रधान आरक्षक तुलसीराम कुर्मी एवं महिला आरक्षक अनुपमा पांडे की विशेष भूमिका रही। बालिका के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और गैसाबाद पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना की।

परिजनों को सौंपा गया सुपुर्द

पुलिस ने बालिका को आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता बच्चों की तलाश एवं सुरक्षित वापसी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

रिपोर्ट: जिमी नगरिया

Back to top button