
नई दिल्ली। भारत सरकार की 11 जून 2026 की राजपत्र (Gazette) अधिसूचना के अनुसार निम्नलिखित 16 फिक्स्ड डोज़ कॉम्बिनेशन (FDCs) के मानव उपयोग हेतु निर्माण, बिक्री एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है। यह जानकारी एआईओसीडी के महासचिव राजीव सिंघल ने विज्ञप्ति जारी कर दी।
प्रतिबंधित FDCs की सूची
क्र.सं. फिक्स्ड डोज़ कॉम्बिनेशन (FDC)
1. Acetyl Salicylic Acid + Ethoheptazine
2. Aloe Vera + Jojoba Oil + Wheat Germ Oil + Tea Tree Oil
3. Amoxicillin + Serratiopeptidase + Lactobacillus Sporogenes
4. Dicyclomine + Paracetamol + Clidinium Bromide + Chlordiazepoxide
5. Amoxicillin + Serratiopeptidase
6. Aloe Extract + Allantoin + Alpha Tocopherol Acetate + D-Panthenol + Vitamin A
7. Aloe Extract + Vitamin E + Dimethicone + Glycerine
8. Aloe Vera + Jojoba Oil + Vitamin E
9. Aloe Vera + Orange Oil
10. Aloe Vera + Vitamin E + Herbal Preparation
11. Aloe Vera + Tea Tree Oil
12. Aloe Vera + Vitamin E + Tea Tree Oil
13. Aloe Vera + Wheat Germ Oil + Tea Tree Oil
14. Aloe Vera + Jojoba Oil + Olive Oil + Vitamin E
15. Aloe Vera + Vitamin E + Olive Oil
16. Aloe Vera + Olive Oil
प्रतिबंध का आधार
इन सभी फिक्स्ड डोज़ कॉम्बिनेशन (FDCs) को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 26A के अंतर्गत प्रतिबंधित किया गया है। विशेषज्ञ समितियों तथा Drugs Technical Advisory Board (DTAB) ने अपने मूल्यांकन में पाया कि ये संयोजन अतार्किक (irrational) हैं, इनके उपयोग के लिए पर्याप्त चिकित्सीय औचित्य (therapeutic justification) उपलब्ध नहीं है, तथा इनके स्थान पर अधिक सुरक्षित और प्रभावी विकल्प उपलब्ध हैं।
सरकार का निर्णय
अतः जनहित एवं रोगी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने इन FDCs के निर्माण, बिक्री एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लागू किया है।