सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, पीएम ने ऐलान किया सख्‍त कानून आएगा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात 12 बजे सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर ऐलान किया कि शुक्रवार को पेपर लीक पर कठोर सजा के प्रावधान और फास्ट ट्रैक कोर्ट के बारे में नए कानून के मसौदे पर चर्चा होगी। सोमवार को इसे संसद में पेश करके जल्द से जल्द लागू करने का प्रयास किया जाएगा। पीएम की घोषणा के बाद रात 12.30 बजे सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ दिया।

सोनम वांगचुक से मिलने रात को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे और लद्दाख एपेक्स बॉडी के नेताओं की मौजूदगी में 26 दिन से जारी भूख हड़ताल को सोनम वांगचुक ने समाप्त कर दिया। सोनम वांगचुक ने कहा कि मैंने अपना अनशन तोड़ दिया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे अनशन तोड़ने का आग्रह किया था। देश में हिंसा की आशंका और विभिन्न शर्तों पर लंबी बातचीत के बाद यह निर्णय लिया है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि हिंसा को रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क रहें।

सीजेपी का अनशन जारी

सीजेपी का जंतर-मंतर पर अनशन जारी है। वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। आज सरकार और सीजेपी के प्रतिनिधियों से बातचीत संभव है।

सदन के अंदर और बाहर नारेबाजी

सदन के अंदर और बाहर विपक्षी नेताओं ने नारेबाजी करके शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

कारगिल में शहीदों को श्रद्धांजलि

कारगिल दिवस 26 जुलाई को मनाया जाता है लेकिन रविवार को अवकाश होने के कारण लोकसभा में कारगिल में शहीदों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी गई।

सदन में हंगामा

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

Back to top button