IMA सम्मेलन में डॉ. पुष्पराज भटेले राज्य अध्यक्ष निर्वाचित, जबलपुर के डॉक्टर सम्मानित

सागर में आयोजित 68वें राज्य सम्मेलन में डॉ. दीपक साहू मानद राज्य सचिव चुने गए

सागर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), मध्यप्रदेश का 68वां राज्य सम्मेलन 24 एवं 25 अक्टूबर को सागर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में डॉ. पुष्पराज भटेले को राज्य अध्यक्ष तथा डॉ. दीपक साहू को मानद राज्य सचिव निर्वाचित किया गया। वहीं, डॉ. संजीव वर्खड़े को संयुक्त सचिव तथा डॉ. सुनील बहल, डॉ. अरविंद जैन, डॉ. अनिल ठाकुर और डॉ. राकेश पाठक को केंद्रीय परिषद का सदस्य निर्वाचित किया गया।

जबलपुर के चिकित्सकों को मिले प्रतिष्ठित पुरस्कार

सम्मेलन में जबलपुर के चिकित्सकों ने विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त कर शहर का गौरव बढ़ाया। डॉ. डी.के. तिवारी को वर्ष 2025–26 के लिए उत्कृष्ट निजी चिकित्सा सेवा हेतु प्रतिष्ठित पद्मभूषण डॉ. एस.के. मुखर्जी अवॉर्ड फॉर बेस्ट प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर से सम्मानित किया गया।

डॉ. कविता एन. सिंह को प्रतिष्ठित बी.सी. रॉय ओरशन अवॉर्ड प्रदान किया गया। उन्होंने सम्मेलन में बी.सी. रॉय ओरशन भी प्रस्तुत किया। डॉ. संगीता श्रीवास्तव ने थैलेसीमिया विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया और IMA प्रशंसा पुरस्कार प्राप्त किया। डॉ. नीना श्रीवास्तव ने किशोरियों में PCOS तथा डॉ. राखी बाजपेयी ने फर्टिलिटी एट फोर्टी विषय पर व्याख्यान दिया।

डॉ. ऋचा शर्मा और डॉ. कावेरी पटेल भी सम्मानित

इसके अतिरिक्त, डॉ. ऋचा शर्मा को IMA जबलपुर की अध्यक्ष के रूप में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, जबकि डॉ. कावेरी पटेल को IMA प्रशंसा पुरस्कार प्राप्त हुआ।

जबलपुर के चिकित्सकों की रही सहभागिता

सम्मेलन में जबलपुर मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा सहित डॉ. बी.के. डांग, डॉ. पुष्पराज पटेल, डॉ. पद्मिनी वर्खड़े, डॉ. अजय सराफ, डॉ. अंकित सेठ और डॉ. अमिता सक्सेना सहित अन्य चिकित्सक भी उपस्थित रहे।

सम्मेलन में चिकित्सा सेवाओं, अकादमिक योगदान और चिकित्सक समुदाय के संगठनात्मक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों के कार्यों की सराहना की गई।