कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को जूडो में दो गोल्ड, हर्ष और अस्मिता ने रचा इतिहास

ग्लास्गो। कॉमनवेल्थ गेम में भारत ने जूडो में 2 गोल्ड जीते। अस्मिता डे व हर्ष सिंह ने गोल्ड जीतकर इतिहास रचा। जूडो में यामिनी मौर्य ने 1 सिल्वर जीता। एथलीट तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं भारतीय भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह ने 110 किग्रा से अधिक भार वर्ग में रजत पदक जीता। लवप्रीत सिंह ने कुल 388 किग्रा वजन उठाया। न्यूजीलैंड के डेविड लिटी से यह केवल 1 किग्रा कम था। लिटी ने 389 किग्रा के साथ गोल्ड मेडल जीता। कॉमनवेल्थ गेम में इस बार भारतीय मुक्केबाजों को 10 मेडल मिले हैं। इसमें 6 महिलाओं और 4 मेडल पुरुषों ने जीते हैं। जबकि बॉक्सिंग में 2022 में बर्मिंघम में महिलाओं ने 3 जबकि पुरुषों ने 4 मेडल जीते थे।

भारतीय एथलीट सीमा कालीरमन ने महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। सीमा ने कहा कि यह पदक मेरे चार साल के बेटे के लिए सबसे बड़ा तोहफा है। सीमा ने 58.65 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

कॉमनवेल्थ गेम्स में हर्ष ने ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ केट्ज को मात दी। खेल के आखिरी 41 सेकंड में हर्ष ने इतिहास रचा। राजस्थान कोटा जिले की अरुंधति चौधरी समेत पांच भारतीय मुक्केबाजों ने फाइनल का टिकट कटाया। अरुंधति ने 70 किग्रा भार वर्ग में वेल्स की रोजी एक्लेस को 4-0 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की 9वीं के साथ 5 गोल्ड, 11 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। वहीं सबसे अधिक ऑस्ट्रेलिया पहली पोजिशन के साथ 53 गोल्ड, 27 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

फोटो: सोशल मीडिया

Back to top button