
जबलपुर। सावन माह के पावन अवसर पर परम पूज्य गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी मुकुंद दास जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री गुप्तेश्वर महादेव का दिव्य नीलकंठ श्रृंगार संपन्न हुआ। सायंकाल बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रृंगार एवं सेवा में श्रद्धालुओं ने किया सहभागिता
आज के श्रृंगार एवं सेवा में संगीता परिहार, मनप्रीत बजवा, किरण साहू एवं दीपका पाली विशेष रूप से उपस्थित रहीं तथा भगवान गुप्तेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना एवं सेवा में सहभागिता की।
शिवभक्तों से दर्शन के लिए पहुंचने का आग्रह
गुप्तेश्वर सेवा समिति ने संस्कारधानी जबलपुर के समस्त शिवभक्तों से सावन माह में प्रतिदिन सायंकाल होने वाले दिव्य श्रृंगार एवं दर्शन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया।