
जबलपुर। युवाओं में देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी 14 अगस्त को सनातन तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा श्रीमद् जगतगुरु नरसिंह पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में शाम 4 बजे नरसिंह मंदिर, शास्त्री ब्रिज से प्रारंभ होगी।
युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का प्रयास
आयोजकों ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर निकाली जा रही यह यात्रा युवाओं को भारतीय संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और सनातन परंपराओं से जोड़ने का संदेश देगी।
श्याम साहनी, अंशुल मलिक, कौशल सूरी एवं सौरभ यादव ने कहा कि युवाओं को संगठित होकर सुसंस्कृत एवं संस्कारयुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
संस्कारधानी की पहचान को सशक्त बनाने का संकल्प
दीपक वर्मा, नितिन भाटिया, रौनक सभरवाल एवं जितिन नारंग ने कहा कि जबलपुर की सांस्कृतिक पहचान को देशभर में स्थापित करने के लिए युवाओं की सकारात्मक भागीदारी आवश्यक है। भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव को मजबूत बनाने के लिए युवाओं का संगठित होना समय की आवश्यकता है।
बड़ी संख्या में युवा रहे उपस्थित
बैठक में हर्ष काबरा, रॉबिन जग्गी, सहिल मेहरा, रूद्राक्ष सूरी, शैलू कपूर, सहिल लांबा, अरनव नैय्यर, आरव मेहरा, ईश छाबरा, मयंक ढल, गौरव पोपली, क्षितिज भाटिया, अंकुर माहेश्वरी, मयंक अरोरा, गिरीश खंडेलवाल, प्रसुन मिश्रा, आशीष कपूर, पुनीत टंडन सहित के.के. जग्गी, जगदीश साहू, संजय पटेल, रत्नेश मिश्रा, विध्येश भापकर सहित बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन प्रवेश खेड़ा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन विष्णु पटेल ने किया।
रिपोर्ट: विध्येश भापकर