
जबलपुर। श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र को जन-जन तक पहुंचाने में शोभायात्रा और युवाओं के साथ सजीव प्रदर्शन होना चाहिए। श्रीकृष्ण ने हर वर्ग, जीव-जंतुओं, वृक्षों सहित पर्यावरण से जुड़े हुए हर क्षेत्र को जोड़कर रखा और आध्यात्मिकता से जोड़ा। युवा वर्ग को सनातन संस्कृति से जोड़ना होगा। वर्तमान परिस्थितियों में युवाओं को गीता के उपदेश को समझना चाहिए, उक्त उद्गार जगतगुरु नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज ने सिद्ध मंच रामलीला समिति गढ़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा की बैठक में कहे।
आगामी 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सनातन धर्म महासभा जबलपुर के तत्वावधान में दोपहर 2 बजे से सभी मंदिरों की परंपरागत शोभायात्रा निकाली जाएगी।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा को भव्य बनाने पर चर्चा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा को भव्य बनाने सनातन धर्म महासभा की परंपरागत बैठक परमपूज्य जगतगुरु नरसिंह देवाचार्य महाराज जी के पावन सानिध्य में श्रीरामलीला समिति गढ़ा जाबालिपुरम के सिद्ध श्री मंच पर समिति के अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में आमंत्रित नगर पंडित सभा के अध्यक्ष पं. रमेश दुबे, महामंत्री पं. संतोष शास्त्री, जे.डी.ए. अध्यक्ष श्री संदीप जैन, महासभा के श्याम साहनी, अशोक मनोध्याय, गुलशन माखीजा, मनोज शर्मा, प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल, श्री सतीश मिश्रा, एड. सत्येंद्र ज्योतिषी, असीम त्रिवेदी, रत्नेश मिश्रा, प्रो. अलकेश चतुर्वेदी, राजेन्द्र प्यासी, महामंत्री एड. अरुण दीक्षित, राजेश नेमा, विध्येश भापकर, हरीश मनोध्या, राजेश नेमा, संजय तिवारी सहित विभिन्न संस्थाओं के सदस्य और पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विध्येश भापकर