जन्माष्टमी पर होगी मटकी सजाओ प्रतियोगिता, आठ दिवसीय कार्यक्रम का होगा शुभारंभ

श्री सनातन धर्म महासभा के आयोजन में 29 अगस्त से शुरू होंगी भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं

जबलपुर। श्री सनातन धर्म महासभा के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस वर्ष आठ दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की शुरुआत 29 अगस्त को मटकी सजाओ प्रतियोगिता से होगी। जन्माष्टमी के पूर्व भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं और मातृशक्ति की सहभागिता रहेगी।

इस संबंध में श्रीकृष्ण मंदिर छोटी ओमती में आयोजित महासभा की दसवीं बैठक में कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जानकारी दी गई। बैठक में महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, नरेंद्र पाल मलिक, सीताराम डांग, सुमंत शर्मा एवं शरद काबरा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

29 अगस्त को होगी मटकी सजाओ प्रतियोगिता

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा से जुड़े पदाधिकारियों प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल, विध्येश भापकर एवं जगदीश साहू ने बताया कि इस वर्ष जन्माष्टमी के पूर्व भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसी क्रम में पहली प्रतियोगिता 29 अगस्त को दोपहर 3 बजे श्री गोपाल मंदिर मदन महल में मटकी सजाओ प्रतियोगिता के रूप में आयोजित होगी।

आयोजकों के अनुसार इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से जन्माष्टमी के पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ाने के साथ भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

बैठक में मातृशक्ति की रही सहभागिता

बैठक के दौरान श्याम मंडली की ओर से निर्मला तायडे, उर्मिला सोंधिया, लक्षिता शर्मा, विमला बाई पटेल, लक्ष्मी मौर्या, इंदु साहू, बिट्टू यादव, अनंत यादव, मोहित शर्मा, रामनारायण कोरी एवं पं. जगदीश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मातृशक्ति कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्री सनातन धर्म महासभा द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आठ दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी।

Back to top button