टर्बुलेंस में फंसा एयर इंडिया का विमान, 17 फ्लायर घायल

नई दिल्ली। टर्बुलेंस में मंगलवार को एयर इंडिया का विमान फंस गया, जिससे 17 फ्लायर घायल हो गए। यह फ्लाइट थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही थी। यह फ्लाइट करीब 300 फीट गोता खा गई। इससे यात्री घायल हुए। विमान में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर थे। फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और वॉयस रिकॉर्डर सुरक्षित रखे गए हैं।

इमरजेंसी टीम अलर्ट

दिल्ली एयरपोर्ट पर सूचना मिलते ही मेडिकल और इमरजेंसी रिस्पॉंस टीम को अलर्ट कर दिया गया। पायलट ने बहुत होशियारी से विमान पर नियंत्रण पा लिया और सुबह करीब 11 बजे विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। टर्बुलेंस के दौरान कई यात्री सीट से गिर गए और कई के सिर विमान की छत से टकरा गए। जिससे किसी के सिर में चोट लगी तो किसी के कंधे पर चोट लगी। एयरपोर्ट पर यात्रियों का प्राथमिक उपचार कराया गया। 17 घायलों को सीटी स्कैन, एमआरआई और एक्स-रे कराया गया और आवश्यक होने पर भर्ती किया गया। उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू, उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा और डीजीसीए प्रमुख वीर विक्रम यादव ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

सीट बेल्ट लगाए रखना जरूरी

उड़ान के दौरान हर वक्त सीट बेल्ट लगाए रखना जरूरी है। इससे सुरक्षा होती है।

Back to top button