Cruise tragedy Jabalpur: सराफा चौक पर सर्राफा व्यापारियों ने की श्रद्धांजलि सभा, देखें वीडियो

जबलपुर। बरगी डैम में हुई क्रूज दुर्घटना में कई लोगों की जान गई। इन्हीं में सराफा परिवार के प्रमुख व्यवसाई प्रकाश जोहरी और प्रमोद सोनी की बहन नीतू सोनी तथा भांजा विरार सोनी शामिल हैं, जो अभी तक लापता बताए जा रहे हैं। इस घटना को लेकर पूरे सर्राफा एसोसिएशन में गहरा दुख और आक्रोश व्याप्त है।

लाइफ जैकेट न मिलने से हुई दुखद मौत

बताया गया कि जिस भांजे और बहन ने अन्य लोगों को लाइफ जैकेट पहनाने में सहयोग किया, वे स्वयं लाइफ जैकेट नहीं पहन पाए, जिसके कारण उनका दुखद निधन हो गया। इस बात को लेकर व्यापारियों में गहरा रोष है।

मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि

सराफा एसोसिएशन द्वारा सराफा चौक पर मोमबत्ती जलाकर मृत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सैकड़ों की संख्या में व्यापारी एकत्रित होकर शोक संवेदना व्यक्त की।

प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग

व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की कि क्रूज के जिम्मेदार सदस्यों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। आरोप है कि क्रूज स्टाफ ने पर्यटकों की सुरक्षा की चिंता किए बिना खुद की जान बचाने को प्राथमिकता दी।

इनकी रही उपस्थिति

श्रद्धांजलि सभा में मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा सराफ, जबलपुर अध्यक्ष नवीन सराफ, पूर्व अध्यक्ष सुरेश सराफ, अजय वक्तावर, मंत्री अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेंद्र ओसवाल, सहसचिव के.के. सुहाने, विवेक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Back to top button