बागेश्‍वरधाम सरकार धीरेंद्र शास्‍त्री ने ऐसा क्‍या कहा कि मांगनी पड़ी माफी

बागेश्‍वरधाम सरकार धीरेंद्र शास्‍त्री का एक बयान विवादों में आ गया है जिसके चलते उनको माफी मांगनी पड़ी। हुआ यूं कि रविवार को नागपुर में पंचदिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन था। इस कार्यक्रम में सरसंघ चालक डॉ मोहन भागवत भी उपस्थित थे। उस कार्यक्रम में बागेश्‍वरधाम सरकार धीरेंद्र शास्‍त्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर एक वक्‍तव्‍य दिया।

जोकि छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके गुरु के बीच एक वार्तालाप था। इसको लेकर बागेश्‍वरधाम सरकार धीरेंद्र शास्‍त्री के विरोध में महाराष्‍ट्र में लोग आंदोलित हो गए। बागेश्‍वरधाम का वक्‍तव्‍य सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और उसके विरोध में लोगों की प्रतिक्रिया भी वायरल हुई। विवाद बढ़ता देख बागेश्‍वरधाम महाराज ने कहा कि आरएसएस के कार्यक्रम में उनके दिए वक्‍तव्‍य को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रस्‍तुत किया गया ।

बागेश्‍वरधाम सरकार धीरेंद्र शास्‍त्री ने कहा कि हमने जो वक्‍तव्‍य दिया वह गुरु महिमा के प्रति था कि हमारे देश के राजा हिंदू सम्राट, हिंदुओं के चक्रधर सम्राट छत्रपति वीर शिवाजी महाराज संतों, मठों, महंतों के प्रति कितने समर्पित थे। यदि हमारे शब्‍दों से किसी को ठेस पहुंची हो, तो हम ह़्दय से क्षमा प्रार्थी हैं। यदि हम आपस में खींचतान करेंगे तो इसका लाभ दूसरे उठाएंगे। उन्‍होंने कहा कि देशभर में लव जिहाद के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

उन्‍होंने युवाओं को सतर्क करते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स पर सतर्क रहें। लोग अच्‍छी फोटो को फिल्‍टर करके दुरुपयोग करते हैं, फंसाने की कोशिश करते हैं। युवाओं को जागरूक रहना जरूरी है।

Back to top button