
जबलपुर। सावन माह के प्रथम सोमवार पर परम पूज्य गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी मुकुंद दास जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री गुप्तेश्वर महादेव का मनोहारी पुष्प श्रृंगार किया गया। प्रातःकाल से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं तथा दिनभर भगवान भोलेनाथ के पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक का क्रम निरंतर चलता रहा। सायंकाल भगवान का भव्य पुष्प श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।
सेवा एवं श्रृंगार में श्रद्धालुओं ने की सहभागिता
आज की सेवा एवं श्रृंगार में सार्थक परिहार, एड. उत्कर्ष रावत, कमलेश जायसवाल, सर्वेश रजक, एकलव्य ठाकुर एवं एड. राजेश तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा भगवान की सेवा एवं पूजा-अर्चना में सहभागिता की।
शिवभक्तों से दर्शन के लिए पहुंचने का आग्रह
गुप्तेश्वर सेवा समिति ने सभी शिवभक्तों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सावन माह में प्रतिदिन सायंकाल होने वाले दिव्य श्रृंगार एवं दर्शन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया।
रिपोर्ट: विध्येश भापकर