इंदौर में बगीचे की जमीन पर नियम विरुद्ध भूखंड बिक्री और अतिक्रमण का स्थानीय लोगों का आरोप

कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

इंदौर। वार्ड क्रमांक 76 स्थित सर्वसंपन्‍न नगर कॉलोनी में देवी अहिल्या उद्यान की भूमि पर नियम विपरीत भूखंडों की बिक्री और अतिक्रमण करने का आरोप क्षेत्रीय निवासियों ने लगाया है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस थाना, नगर निगम और कलेक्टर को शिकायत सौंपकर इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

30 वर्षों से सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का स्थल

निवासियों का कहना है कि यह उद्यान 25-30 वर्षों से विभिन्न प्रकार के सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों के लिए उपयोग में लिया जा रहा है। उद्यान का उपयोग व्यायाम और खेलों के लिए भी होता है। इसके पास गणेश मंदिर और शिव मंदिर भी स्थित हैं।

ये है आरोप

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले 1-2 महीनों से कुछ लोग इस बगीचे की भूमि पर भूखंड काटने और बिक्री का कार्य कर रहे हैं। नगर निगम इंदौर ने कॉलोनी सेल विभाग से स्वीकृति और आदेश के बिना किसी प्रकार का भूखंड बेचना मना किया है। इसके बावजूद दिनांक 14.08.2025 को पंजीकृत दस्तावेज के आधार पर सर्वसंपन्‍न नगर में बगीचे की जमीन पर बिक्री की गई है।

कलेक्टर से मांग

स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि इस मामले की शीघ्र जांच की जाए। साथ ही सार्वजनिक संपत्ति को सुरक्षित रखा जाए।

 

Back to top button