जबलपुर में चैतन्य महाप्रभु जयंती पर हरिनाम संकीर्तन शोभायात्रा

राधे राधे से गूंज उठी जबलपुर संस्कारधानी की गली गली

जबलपुर। श्री चैतन्य महाप्रभु ने भक्ति से युवाओं और जनमानस को जोड़ने के हरि नाम संकीर्तन और नाम जप का मार्ग प्रशस्त किया। फाल्गुनी पूर्णिमा को श्री चैतन्य महाप्रभु का प्राकट्य हुआ था। जबलपुर संस्कारधानी में विगत 65 वर्ष से होली के दिन संकीर्तन शोभायात्रा की श्रृंखला अनवरत जारी है। श्री चैतन्य महाप्रभु जन्मोत्सव पर नव दिवसीय प्रभातफेरी और पूर्णिमा को श्री गौरांग हरि का अभिषेक, सुन्दर काण्ड पाठ हुआ।

रसिक वृंदों ने राधा नाम भक्ति में लीन होकर पुण्यार्जन किया और पूर्ण मनोयोग से नाम संकीर्तन में सक्रिय भागीदारी की।

संकीर्तन में गूंजे भक्ति गीत

संकीर्तन में हरे कृष्ण हरे कृष्ण, हरे राम राम रामा, राधे राधे राधे राधे, होली खेल रहे बांके बिहारी आज रंग बरस रहा, राम राम राम रामा जय सीतारामा ।

राधे राधे गोविन्द गोविन्द राधे, आज ब्रज में होरी रे रसिया, होरी खेलन आयो नंदलाल राधा संग सखियों से, सीताराम सीताराम सीताराम कहिए, गोपाला गोपाला गोपाला मुरली मनोहर नंदलाला हरिनाम संकीर्तन करते रसिक भक्त वृंद, छतों अटारियों से पुष्प वर्षा करती महिलाएं, आरती उतार कर लड्डू गोपाल, श्री चैतन्य महाप्रभु की पूजा अर्चना करते हुए भक्तों ने फूलों की होली के साथ श्री चैतन्य महाप्रभु जन्मोत्सव में श्री चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल मिलौनीगंज, श्रीराधा नाम संकीर्तन मंडल की संकीर्तन मंडलियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु ढोलक मंजीरे झांझ के साथ नाचते गाते हुए, हरिनाम जाप करते जबलपुर संस्कारधानी की सड़कों पर सनातन संस्कृति की अलख जगाते हुए चल रहे थे।

रथ पर सवार भगवान “श्री चैतन्य महाप्रभु गौरांग जी”

(श्री राधाकृष्ण के प्रेमावतार रूप) श्री चैतन्य महाप्रभु , लड्डू गोपाल विग्रह का जगह जगह पुष्प वर्षा, आरती, स्वागत कर श्रृद्धालु भक्तों ने प्रसाद वितरण किया।

शोभायात्रा का नेतृत्व

श्री चैतन्य महाप्रभु के प्राकट्य महोत्सव पर स्वामी गिरिजानंदन जी महाराज, पार्षद प्रतिभा भापकर, पार्षद वर्षा सेन, संतोष अग्रहरि सत्य प्रकाश सराफ देवव्रत सोनी के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई ।

शोभायात्रा के स्वागत में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रसाद वितरण किया गया।

श्रद्धालुओं की रही सहभागिता

हरिनाम संकीर्तन यात्रा में संतोष अग्रहरि, सत्य प्रकाश सराफ, देवव्रत सोनी, संतोष कहार, अभिनव उपाध्याय, अंकुर अग्रहरि, दीपक सोनी, उमेश अग्रहरि, अनिल रैकवार, डॉ सुधीर स्वामी, पवन साहू, श्याम गुप्ता, नवदीप पटवा, अमर सिंह ठाकुर, विध्येश भापकर, सुधांशु परेता, सुरेन्द्र पांडे, ब्रजेश अग्रहरि, अनमोल यादव, रंजीत राय, अनिल आचार्य, अनिल रैकवार, मनोज सेन , सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त की उपस्थिति रही।

इन मार्गों से निकली शोभायात्रा

श्री चैतन्य महाप्रभु जन्मोत्सव फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर श्री गोपाललाल जी महाराज मंदिर हनुमान ताल से मिलौनीगंज से होते हुए बडा फुहारा, पान दरीबा, दीक्षित पुरा से तमरहाई से कटरा वाले हनुमान जी महाराज मंदिर में शोभायात्रा का समापन हुआ।

Back to top button