अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक संपन्न: ‘शौर्य यात्रा’ की सफलता के लिए क्षत्राणियों ने हुंकार भरी

जबलपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में बुधवार को समस्त क्षत्रिय समाज (क्षत्राणी इकाई) की एक महत्वपूर्ण बैठक घंटाघर स्थित इंडियन कॉफी हाउस में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु आगामी ‘शौर्य यात्रा’ को भव्य, ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाना रहा।

रणनीति पर हुआ मंथन

बैठक के दौरान शौर्य यात्रा के सफल संचालन, रूट व्यवस्था और समाज की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सांगठनिक बिंदुओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। उपस्थित मातृशक्ति ने यात्रा को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की और समाज के सभी बंधुओं एवं परिवारों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार शामिल होकर क्षत्रिय समाज की एकता, संस्कृति और गौरवशाली परंपरा का परिचय दें।

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी

इस अवसर पर क्षत्रिय समाज की प्रबुद्ध महिलाओं एवं नगर की क्षत्रिय महिला पार्षदों ने एकजुटता का परिचय दिया। सभी ने समाज के उत्थान और शौर्य यात्रा की सफलता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

इनकी रही उपस्थिति

बैठक में प्रमुख रूप से यामिनी अन्नू सिंह, डॉ. तनुश्री सिंह, सीमा सिंह चौहान, प्रेम सिंह, शेफाली, आराधना सिंह, सीमा सिंह जुग्गी, माया सिंह, कल्पना सिंह, निधि सिंह, कामाक्षी सिंह, मीना राजपूत, निकिता सिंह, मालती सिंह सहित सभी क्षत्रिय महिला पार्षद उपस्थित रहीं।

बैठक के समापन पर सभी ने शौर्य यात्रा को सफल बनाने के लिए घर-घर जनसंपर्क करने और समाज में जागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Back to top button