
अंधेरदेव की 7-8 माह पुरानी सड़क पहली बारिश में जर्जर होने का आरोप
कांग्रेस पार्षद दल के अनुसार जवाहरगंज वार्ड अंतर्गत अंधेरदेव की सड़क का निर्माण करीब 7 से 8 माह पहले हुआ था, लेकिन पहली ही बारिश में सड़क जर्जर हो गई। सड़क की गिट्टी उखड़ने और डामर की परत खराब होने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए। कांग्रेस पार्षद दल ने आरोप लगाया कि इतनी कम अवधि में सड़क के खराब होने से निर्माण कार्य में लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार की आशंका सामने आती है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च
सड़क की बदहाली के विरोध में कांग्रेस पार्षद दल एवं जवाहरगंज वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ता अंधेरदेव, मछरहाई, बड़ा फुहारा और कमानिया गेट होते हुए खजांची चौक पहुंचे। यहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित करने तथा सड़क की खराब स्थिति के लिए जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की मांग की।
जनता के टैक्स के पैसे से बनी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल
कांग्रेस पार्षद दल का कहना है कि अंधेरदेव की सड़क की वर्तमान स्थिति ने नगर निगम के शासन-प्रशासन और सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पार्षद दल ने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से बनाई गई सड़क यदि कुछ ही महीनों में पहली बारिश में जर्जर हो जाए तो इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण और कार्रवाई की मांग
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्षद दल ने नगर निगम से सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने, खराब सड़कों की मरम्मत कराने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग की।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल
प्रदर्शन में मुख्य रूप से नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी, गुड्डु नबी, सचेतक अयोध्या तिवारी, पार्षद हर्षित यादव, पार्षद अख्तर अंसारी, पार्षद सत्येंद्र चौबे, पार्षद अदिति अतुल बाजपेई, पार्षद राकेश पाण्डेय, पार्षद प्रमोद पटेल, पूर्व पार्षद पंकज पांडे, पूर्व पार्षद मदन लारिया, मुकेश लिबर्टी, मनोज नामदेव, झल्लेलाल जैन, सुनील सोनी, दिलीप पटारिया, रमेश यादव, आशीष तिवारी, अंशिता सोनी, कपिल भोजक, यशवर्धन बडकुल, सत्यम तिवारी, रंबल विश्वकर्मा, मोहित घनघोरिया, पंकज भोजक, अब्दुल रहमान, मो. वसीम, सोनू चौहान, वरुण यादव, राशुल अग्रवाल, नवल केशरवानी, मार्को बाबा, रिजवान अली कोटी, नीलेश जैन, महेश पटेल, अभियुक्त बाजपेयी, एजाज अंसारी और शिक्षांत सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।