जन्माष्टमी शोभायात्रा युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने का अच्छा माध्यम

श्री सनातन धर्म महासभा की तृतीय बैठक श्री राम मंदिर में सम्पन्न

जबलपुर। श्रीकृष्ण के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और प्रचारित करने का सबसे प्रभावशाली माध्यम शोभायात्रा है। द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोपरांत वासुदेव जी ने मथुरा से गोकुल तक प्रकृति के संगीत में यात्रा की थी। उसी आध्यात्मिक परंपरा को आज के समाज में जीवंत बनाए रखने के लिए इस प्रकार की शोभायात्राएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने का प्रयास

वक्ताओं ने बैठक में कहा कि वर्तमान युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति और जीवन के आध्यात्मिक मूल्यों से परिचित कराना आज के वरिष्ठ जनों का परम कर्तव्य है। संस्कारधानी जबलपुर को ‘धर्मधानी’ बनाने में बीते 46 वर्षों से श्री सनातन धर्म महासभा द्वारा आयोजित वृहद धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों का अत्यंत योगदान रहा है।

श्री राम मंदिर में आयोजित हुई तृतीय बैठक

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर श्री सनातन धर्म महासभा की तृतीय बैठक श्री राम मंदिर में सम्पन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता श्री मनोज शर्मा एवं महासभा अध्यक्ष श्याम साहनी ने संयुक्त रूप से की।

भव्य शोभायात्रा के लिए दिए गए सुझाव

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यों ने शोभायात्रा को भव्यतम रूप देने हेतु अपने विचार और सुझाव साझा किए। इसमें श्याम साहनी, मनोज शर्मा, प्रवेश खेड़ा, लकी भाटिया, विष्णु पटेल, कैलाश साहू, जितिन नारंग, पुनीत गुलाटी, डॉ. हितेश अग्रवाल, रमेश शर्मा, नीता चावला, गीता पांडे, रजनी साहू (पार्षद), कविता दुबे, पूजा खेड़ा, सोनल सेठी, राहुल सहगल, डॉ. एच. पी. तिवारी, राहुल शुक्ला, रामजी अग्रवाल, पंकज गुलाटी आदि उपस्थित रहे।

गरिमामयी उपस्थिति ने बढ़ाई बैठक की महत्ता

इस अवसर पर राजेन्द्र प्यासी, एड. के. के. बस्सी, सुभाष खत्री, संजय पटेल, नंदकिशोर अग्रवाल, शैलेन्द्र कपूर, मनीष पोपली, रमन पांडे, अनिल मक्कर, राजीव भाटिया, अनिल चंडोक, गुरदासमल शर्मा, मदन बत्रा, नवीन हांडा, पवन मरवाह, रोहन ठाकुर, योगेश अग्रवाल, संतोष कुमार राठौर, देशराज कनौजिया, अंशुल साहू, अक्षत नामदेव, नमन सोनी, विशाल पंड्या, राजेश कुमार गुप्ता, अभय खेड़ा आदि गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आभार प्रदर्शन एवं अगली बैठक की घोषणा

बैठक के समापन पर श्री राम मंदिर के विशिष्ट सहयोगी प्रवीण गुलाटी ने सभी उपस्थितजनों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही आगामी बैठक की तिथि 22 जुलाई, मंगलवार को सायं 6:00 बजे श्री अन्नपूर्णा मंदिर, निवाड़गंज में निर्धारित की गई है।

Back to top button