नरसिंह मंदिर में बरसा ब्रज रस, नंदोत्सव में ग्वाल-बाल ने मचाई धूम

श्रीकृष्ण छठी महोत्सव में बाल लीलाओं का मंचन, ब्रज गीत और भोजपुरी श्रीकृष्ण जन्मलीला ने बांधा समां

जबलपुर। भगवान श्रीकृष्ण के छठी महोत्सव और नंदोत्सव के अवसर पर नरसिंह मंदिर में भक्ति और ब्रज संस्कृति से सराबोर कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री सनातन धर्म महासभा के तत्वावधान में आयोजित इस विशाल नंदोत्सव में श्रीराधाकृष्ण की बाल लीलाओं का सजीव मंचन, ब्रज गीत और भोजपुरी श्रीकृष्ण जन्मलीला की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

बुद्धि में भगवान कृष्ण का वास जरूरी

कार्यक्रम में परम पूज्य श्रीमद् जगद्गुरु नरसिंह पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज ने कहा कि जब बुद्धि में भगवान श्रीकृष्ण का वास होता है, तभी कृष्ण का अंतःकरण और मन में भी वास होता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति नंदोत्सव में पूरे मनोयोग से श्रीकृष्ण की भक्ति करता है, उसके जीवन में यशोदा और देवकी जैसी मातृत्व भावना का संचार होता है। बच्चे भी अपने माता-पिता का नाम रोशन करते हैं।

बाल लीलाओं और ब्रज गीतों ने बांधा समां

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय महामंत्री तथा सनातन धर्म महासभा की महिला संयोजक कविता दुबे के संयोजन में आयोजित नंदोत्सव में ‘यशोदा को जाओ है ललना, दरश खो मोरों मन भयो अधीर’ सहित विभिन्न भक्ति प्रस्तुतियां दी गईं। श्रीराधाकृष्ण की बाल लीलाओं का सजीव मंचन किया गया। इसके साथ ही ब्रज गीतों और भोजपुरी श्रीकृष्ण जन्मलीला की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु और मातृशक्ति शामिल

नंदोत्सव एवं छठी महोत्सव में सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, गुलशन मखीजा, लकी भाटिया, मुन्ना पांडे, प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल, जगदीश साहू, संजय पटेल, प्रमोद पटेल, जगदीश साहनी और विध्येश भापकर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कविता दुबे, कृष्णकांती पाण्डेय, सपना तिवारी, निधि तिवारी, अंजू भार्गव, गीता पांडे, सुनीता चावला, पार्षद प्रतिभा भापकर, सोनल सेठी, नंदिता महाजन, सविता पाण्डेय, संध्या पाण्डेय, सुनीता मिश्रा, वर्षा, निहा यादव, मधु बढ़गैइयां, दीप्ति चौरसिया, दीपिका तिवारी, मधु गुप्ता, कीर्ति तिवारी और अनीता चौबे सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

Back to top button