
नई दिल्ली। संसद परिसर में विपक्ष ने शुक्रवार को ड्रामा किया। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पुजारी या साधु वेश में आए और संसद परिसर में दान पेटी लेकर बैठ गए। विपक्षी सांसदों ने पप्पू यादव को पैसा दान किया। कुछ पैसा दान पेटी में डाला गया, कुछ पैसा एक्टिंग कर रहे सांसद पप्पू यादव ने अपनी जेब में रखा।

संसद परिसर में शुक्रवार को अजब नजारा देखने मिला। विपक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे को उठाने के लिए संसद परिसर में ड्रामा प्ले किया। विपक्ष ने संसद में हंगामा किया, जिससे लोकसभा व राज्यसभा की कार्रवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। एलओपी राहुल गांधी ने एक्टिंग कर रहे पप्पू यादव को पैसा दान किया। दान करने के बाद वे आगे बढ़े तो एक सांसद ने राहुल गांधी को नोट दिया, जिसे राहुल गांधी ने पप्पू यादव को दान किया, जिसे पप्पू यादव ने अपनी जेब में रखा, जिससे सांकेतिक रूप से सांसदों ने उन्हें पीटने की एक्टिंग की।
अब मुद्दा चढ़ावा चोरी का
संसद में अभी तक नीट पेपर लीक का मामला चल रहा था। लेकिन अब शुक्रवार से विपक्षी दलों ने चढ़ावा चोरी का मामला उठाने की रणनीति बनाई है।
गुरुवार को संसद में दो बिल पारित
संसद में गुरुवार को दो बिल पारित किए गए। लोकसभा में हंगामे के बीच राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) बिल 2026 पारित किया। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का अपमान, गायन रोकना-बाधा डालना दंडनीय अपराध होगा। पहले दोष पर 3 साल तक जेल या जुर्माने का प्रावधान है। राज्यसभा इसे पहले पारित कर चुकी है। वहीं लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन बिल 2026 राज्यसभा ने पारित कर दिया। इस दौरान विपक्ष वॉकआउट कर गया। बिल में पेपर लीक के संगठित अपराध पर 10 करोड़ रुपए जुर्माने का प्रावधान है। राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद दोनों बिल कानून बन जाएंगे।