
पन्ना। श्री महामति प्राणनाथ जी प्राकट्य उत्सव सप्ताह के अंतर्गत श्री 108 प्राणनाथ जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा विभिन्न जनसेवा एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवा की दृष्टि से सप्ताह की शुरुआत मैराथन दौड़ से हुई, वहीं बुधवार को मंगल भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 51 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित हुआ।

शिविर में सर्वप्रथम रक्तवीर मंदिर के पुजारी दीपक शर्मा, ट्रस्ट के प्रेम कुमार शर्मा एवं समाज की अंशु शर्मा ने रक्तदान कर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद धामी समाज के युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. प्रवीण द्विवेदी की देखरेख में उनकी टीम द्वारा संपन्न कराया गया। रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने के उद्देश्य से स्वेच्छा से रक्तदान किया।
‘तुम सेवा से पाओगे पार’ की भावना से सेवा कार्य
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि महामति श्री प्राणनाथ जी की वाणी ‘तुम सेवा से पाओगे पार’ की भावना को अनुयायी आज भी अपने जीवन में आत्मसात कर जनसेवा के कार्य कर रहे हैं। इसी सेवा परंपरा के तहत ट्रस्ट द्वारा स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते हैं।

धामी समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश भाई पटेल, उपाध्यक्ष डीके दूबे, सचिव प्रेम किशोर शर्मा, ट्रस्टी प्रेम शर्मा, राजेश शर्मा, अनिल धामी, चिदानंद शर्मा, दीप राज शर्मा, नरेंद्र धामी, प्रबंधक आशीष शर्मा, पूर्व निवासी राकेश कुमार शर्मा, गोपाल शर्मा, दिनेश शर्मा सहित धामी समाज के युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे। युवाओं में अनिकेत, मोहित और संस्कार सहित अन्य सदस्यों ने भी आयोजन में सक्रिय सहभागिता की।
रिपोर्ट: राकेश कुमार शर्मा