
राधे-राधे नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
महामहोत्सव में ‘राधे राधे बोल, खुल जाएंगे भाग्य’, ‘लाला की सुनके मैं आई, यशोदा मैया दे दो बधाई’ और ‘यशोदा मैया दे दो बधाई, जन्म सफल कर दीजो’ जैसे भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। राधा रानी से वृंदावन में वास देने की प्रार्थना और श्रीकृष्ण-राधा रानी के गुणगान से कार्यक्रम में ब्रज भक्ति की छटा देखने को मिली।

अमित ठाकरे सहित कलाकारों ने दी भजनों की प्रस्तुति
श्रीराधा-कृष्ण की भक्ति से जुड़े भजनों की प्रस्तुति अमित ठाकरे, विष्णु पटेल और नीता चावला ने दी। भजनों के दौरान श्रद्धालु राधा नाम के संकीर्तन में भाव-विभोर नजर आए। पूरे कार्यक्रम में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा।
सोनल सेठी के संयोजन में हुआ आयोजन
जय श्रीकृष्णी सभा, गीता मंदिर, बाई का बगीचा में श्रीकृष्ण छठी महामहोत्सव का आयोजन सोनल सेठी के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम में बाबा श्याम दास कपाटे, कमला बाई आराध्य, अध्यक्ष रविंद्र आनंद, राजेश सेठी, जगदीश साहनी, विशाल साहनी, रोहित साहनी, सौरभ साहनी, सोनल सेठी, सीमा आनंद, कविता सेठी, सीमा दुबे, नीरू भसीन, सुनीता आनंद, किरण साहनी, रीना साहनी, नीता नारंग और जगदीश आनंद सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
सनातन धर्म महासभा के पदाधिकारी भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में सनातन धर्म महासभा जबलपुर के अध्यक्ष श्री श्याम साहनी, लकी भाटिया, संजय पटेल और विध्येश भापकर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मातृशक्ति और रसिकजनों ने राधे नाम संकीर्तन का आनंद लिया और श्रीराधा-कृष्ण की भक्ति में सहभागिता की।