कोटा में राहुल गांधी का बयान- “एजुकेशन सिस्टम एक्स्ट्रैक्शन मशीन, यह पैसा लेने का सिस्टम, शिक्षा देने का नहीं”

छात्रों से रुबरू हुए राहुल गांधी

कोटा में राहुल गांधी छात्रों से रुबरू हुए। हजारों छात्रों के बीच मंच से राहुल गांधी ने एजुकेशन सिस्टम पर आंकड़ों के साथ चर्चा की। एजुकेशन सिस्टम को राहुल गांधी ने एक्स्ट्रैक्शन मशीन बताया। उन्होंने कहा कि यह पैसा लेने का सिस्टम है, शिक्षा देने का सिस्टम नहीं। एग्जाम के जरिए लाखों-करोड़ों रुपए छीनने का सिस्टम है। पांच एग्जाम में लाखों-करोड़ों रुपए आपके परिवार की जेब से खींचा जाता है। राहुल गांधी ने कहा कि यह पॉलिटिकल प्रोग्राम नहीं है। उन्होंने जैन जी से कहा कि वे इस अभियान से जुड़े। कार्यक्रम में उन्होंने रोजगार की बात की व परीक्षा के सिस्टम बदलने की बात की।

“इंडियन एजुकेशन सिस्टम इज रिजेक्शन सिस्टम, नॉट सिलेक्शन सिस्टम”

राहुल गांधी ने कहा कि इंडियन एजुकेशन सिस्टम इज रिजेक्शन सिस्टम, नॉट सिलेक्शन सिस्टम। उन्होंने नीट सहित पांच एग्जाम का उदाहरण देते हुए अपनी बात को समझाया। मंच पर पहुंचते ही राहुल गांधी ने सबसे पहले आकांक्षा के आखिरी पत्र को पढ़ा। पत्र पढ़ते हुए वे इमोशनल हो गए। नीट एग्जाम पेपर लीक में सिस्टम के फेल्योर की चर्चा की। करीब 40 मिनट तक वे छात्रों और युवाओं से रुबरू हुए।

नीट पेपर लीक पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने कहा कि नीट पेपर लीक क्राइम है, यह आपकी इंसल्ट है, हर यंग पीपुल्स की इंसल्ट है। आप स्ट्रॉन्ग हैं, यह अच्छी बात है, लेकिन यह रिजेक्शन सिस्टम है, एजुकेशन नहीं।

एग्जाम सिस्टम और फीस पर आरोप

राहुल गांधी ने सिस्टम के जरिए फीस के उपयोग के बारे में कहा कि सिस्टम के पैसे सिर्फ इन पांच रास्तों से बनते हैं। आप नीट का एग्जाम दे रहे हो। नीट में बाइस लाख छात्र एग्जाम देते हैं। उनके परिवार से 1 लाख 32 हजार करोड़ रुपए बाइस लाख की जेब से खींचा जाता है। जो यह बाइस लाख छात्र पैसा देते हैं, वह एजुकेशन सिस्टम में खर्च किए जाते हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी जी के पांच मंत्रालय बच्चों से लिए गए पैसे से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां जो भी युवा आए हैं, वह सपना लिए हुए हैं। राहुल गांधी ने पांच एग्जाम का उदाहरण देते हुए कहा कि इन एग्जाम से 3.5 करोड़ रुपए आपके परिवारों की जेब से निकलता है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि पांच मिनिस्ट्री का पैसा इन एग्जाम के माध्यम से आपके परिवारों की जेब से निकाला जाता है।

शिक्षा व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

पब्लिक स्कूल की स्थिति के बारे में कहा कि वे खत्म कर दिए गए हैं। प्राइवेट स्कूल में ट्यूशन के जरिए पढ़ाई हो रही है। कॉलेजों में कोचिंग के जरिए पैसा लिया जाता है।

Back to top button