राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार, कृष्ण मोहन बने अंतरिम महासचिव

अयोध्या। अयोध्या राममंदिर ट्रस्ट की सोमवार 6 जुलाई को ट्रस्ट की बैठक हुई। बैठक करीब 3 घंटे चली। बैठक में ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय व सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा ट्रस्ट ने स्वीकार कर लिया है। कृष्ण मोहन को ट्रस्ट की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक के बाद गोविंद देव गिरी, कोषाध्यक्ष श्री राम मंदिर ने पत्रकारों से बैठक के बारे में बताया।

गोविंद देव गिरी ने कहा कि ट्रस्ट के बायलॉज के अनुसार इस्तीफा देते हुए स्वीकार मान लिया जाता है। गोविंद देव गिरी ने कहा कि हर अपराधी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 22 जुलाई को ट्रस्ट की फिर बैठक होगी। गोविंद देव गिरी ने कहा कि काकभुषुंडी, चरण पादुकाएं व अन्य आभूषण को पत्रकारों के सामने प्रदर्शित किया गया। पूरी सूची पत्रकारों के सामने रखी गई व दान की कुछ सामग्री रखी गई। गोविंद देव गिरी ने कहा कि जो घटना हुई वह दुखद है।

अंतरिम महासचिव बनाए गए कृष्ण मोहन

कृष्ण मोहन श्री राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव बनाए गए हैं। वे उत्तर प्रदेश के हरदोई के निवासी हैं। वे भारतीय वन सेवा से 2012 में सेवानिवृत्त हुए, उसके बाद आरएसएस से जुड़े। वर्ष 1970 में उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से एमएससी की है। कृष्ण मोहन ने ही राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। ट्रस्ट में तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है।

Back to top button