सूरत में पन्ना की बेटी का परचम: ऋषिका त्रिपाठी ने 12वीं कॉमर्स में 99.97 PR हासिल कर रचा इतिहास

पन्ना। ऋषिका बृजेशकुमार त्रिपाठी ने गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कॉमर्स परीक्षा में 99.97 पर्सेंटाइल (PR) हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। वह आशादीप विद्यालय, सूरत की छात्रा हैं। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिवार, समाज और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

700 में से 675 अंक, A1 ग्रेड

जारी अंकसूची के अनुसार ऋषिका ने कुल 700 में से 675 अंक प्राप्त कर A1 ग्रेड हासिल किया। विषयवार प्रदर्शन भी बेहद शानदार रहा—अंग्रेजी में 94, अर्थशास्त्र में 99, संगठन एवं प्रबंधन में 96, सांख्यिकी में 100, लेखा के तत्वों में 99 तथा सेकरेटेरियल प्रैक्टिस में 95 अंक प्राप्त किए। उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें मेधावी छात्रों की श्रेणी में अग्रणी स्थान दिलाया है।

पन्ना से जुड़ी पहचान, सूरत में सफलता

मूल रूप से पन्ना धाम से संबंध रखने वाली ऋषिका वर्तमान में सूरत में निवासरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पन्ना के धामी समाज के प्रबुद्धजन, परिजन और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया है।

परिवार और शिक्षकों का मिला सहयोग

उनकी माता राजश्री त्रिपाठी ने बताया कि ऋषिका शुरू से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित और अनुशासित रही हैं। उनकी इस सफलता के पीछे नियमित अध्ययन, शिक्षकों का मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग महत्वपूर्ण रहा है।

उज्ज्वल भविष्य की कामना

सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऋषिका आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएं और अपने सपनों को साकार करें।

रिपोर्ट- राकेश कुमार शर्मा