रोटरी क्लब जबलपुर साउथ ने 524 से अधिक विद्यार्थियों को बांटी निःशुल्क कॉपियां

जबलपुर। रोटरी क्लब जबलपुर साउथ द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते हुए नवीन कैंट हायर सेकेंडरी स्कूल, लाल स्कूल, सदर में कॉपी वितरण कार्यक्रम के पांचवें चरण का आयोजन किया गया। इस दौरान 524 से अधिक विद्यार्थियों को निःशुल्क कॉपियों का वितरण किया गया।

विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व और नशे के दुष्प्रभाव बताए

कार्यक्रम में रोटरी क्लब जबलपुर साउथ के अध्यक्ष रोट. अखिल खंडेलवाल ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए बेहतर भविष्य के लिए मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

रोटरी क्लब पदाधिकारी और शिक्षक रहे उपस्थित

इस अवसर पर रोट. अमरेंद्र नारायण, सचिव रोट. आशीष गुप्ता, रोट. अविनाश जैन, अतुल राजपूत, शाला प्राचार्य विजय कु. परोहा, उप प्राचार्य ऋचा पाण्डेय, शिक्षिका साधना मिश्रा सहित अन्य शिक्षकगण एवं गुरुजन उपस्थित रहे।

जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने का उद्देश्य

रोटरी क्लब जबलपुर साउथ द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे इन सेवा कार्यों का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना है।

Back to top button