दादा गुरु स्वामी रामचंद्र दास शास्त्री के पुण्य स्मरण समारोह में उमड़े श्रद्धालु

जबलपुर। दादा गुरु महामंडलेश्वर स्वामी रामचंद्र दास शास्त्री जी के पुण्य स्मरण समारोह का आयोजन नरसिंह मंदिर, शास्त्री ब्रिज में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में श्रीमद् जगद्गुरु नरसिंह पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज के सानिध्य में संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने दादा गुरु को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

गुरु ही भक्तों में ऊर्जा का संचार करते हैं

संत-महात्माओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु ही भक्तों के भीतर भक्ति, आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक चेतना का संचार करते हैं। गुरु सेवा से ही शिष्य का जीवन प्रकाशमान होता है और वह समाज तथा राष्ट्र की सेवा के योग्य बनता है। उन्होंने कहा कि मंदिरों में सत्संग की परंपरा गुरु और शिष्य के बीच आध्यात्मिक संवाद का माध्यम है।

सनातन संस्कृति के प्रचार में दादा गुरु का योगदान

वक्ताओं ने कहा कि दादा गुरु महामंडलेश्वर स्वामी रामचंद्र दास शास्त्री जी ने समाज को संगठित कर युवाओं एवं महिलाओं को सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने जबलपुर में सनातन धर्म महासभा के माध्यम से धर्म जागरण, गीता पठन तथा आध्यात्मिक चेतना के प्रसार में उल्लेखनीय योगदान दिया। साथ ही देश-विदेश में सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर समाज को नई दिशा प्रदान की।

महाभिषेक, सहस्त्रार्चन एवं पादुका पूजन हुआ

कार्यक्रम में दादा गुरु महामंडलेश्वर स्वामी रामचंद्र दास शास्त्री जी के श्रीविग्रह का महाभिषेक, सहस्त्रार्चन एवं आरती संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने गुरु श्रीविग्रह एवं पादुका पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर लालमणि मिश्रा, आचार्य अनूप देव शास्त्री सहित अनेक श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

संत-महात्माओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में महाकौशल संत मंडल के स्वामी प्रकाशानंद, स्वामी रामेश्वरदास, स्वामी नारायण दास, स्वामी श्यामानंद, आचार्य अनूप देव शास्त्री, दीपनारायण शास्त्री एवं आचार्य जितेन्द्र शास्त्री सहित अनेक संत-महात्माओं ने दादा गुरु को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित

समारोह में लालमणि मिश्रा, जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष संदीप जैन, डॉ. पवन स्थापक, शरद अग्रवाल, अशोक रंगा, लक्की भाटिया, पंकज पाण्डेय, डॉ. हितेश अग्रवाल, डॉ. वी.के. डांग, प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल, राजेन्द्र यादव, विध्येश भापकर, डॉ. संदीप मिश्रा, संजय पटेल, के.के. बस्सी, कपिल आनंद, मनोज शर्मा, जितिन नारंग, मनीष पोपली, आनंद चौबे, मनोज नारंग, जगदीश साहू, प्रवीण चतुर्वेदी, उज्ज्वल पचौरी, शिव उपाध्याय, रमेश बसेड़िया, डॉ. सचिन बुधौलिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Back to top button