सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद कॉलेज में 10 वें आयुर्वेद दिवस सप्ताह पर विशाल आयुर्वेद अवेयरनेस रैली

भोपाल। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के दिशा-निर्देश पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन विश्वविद्यालय भोपाल के अंतर्गत सर्वपल्ली राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ आयुर्वेद हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर भोपाल में 10 वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस सप्ताह के अवसर पर विशाल आयुर्वेद अवेयरनेस रैली आयोजित हुई। रैली में 500 से ज्यादा छात्र, चिकित्सक व स्टॉफ शामिल हुये। छात्रों ने एनसीआईएसएम के दिशा-निर्देश पर आयुर्वेद जन-जन के लिये , पृथ्वी के कल्याण के लिये थीम पर कॉलेज परिसर से जाटखेड़ी में रैली निकाली ।

ये है उद्देश्य

रैली के माध्यम से जन-जन तक आयुर्वेद को पहुंचाने हेतु आयुर्वेद दिवस सप्ताह 23 सितंबर 2025 तक लगातार भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, बुरहानपुर, रतलाम, इंदौर, उज्जैन के साथ प्रदेश समेत देशभर के 600 से ज्यादा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों में आयोजित होगा। इस अवैयरनेस रैली का उद्देश्य है कि आयुर्वेद के प्रति जागरूकता व विश्वास बढ़े।

चेयरमेन से लेकर विश्वविद्यालय के वीसी डॉ अरुण श्रीवास्तव , सीईओ, रजिस्ट्रार डॉ एसएस पवार, डीन एकेडमिक डॉ नीलेश दिवाकर, अधिकारी डॉ रुचि चौबे, मैनेजमेंट आयुर्वेद डॉ आर गुप्ता तथा प्राचार्य डॉ राकेश पाण्डेय ने जहां एनसीआईएसएम, संचालनालय आयुष, आयुष मंत्रालय राज्य व केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति आयुर्वेद विकास के बढ़ते सोपानों पर आभार व्यक्त किया वहीं विश्वविद्यालय ने आयुर्वेद दिवस सप्ताह पर शुभकामनायें देते हुये आयुर्वेद के प्रति समर्पण की बात पर बल दिया।

Back to top button