
भोपाल। मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादस्पद बयान पर सुप्रीम कोर्ट में 9 फरवरी को सुनवाई है। सुनवाई से पहले ही मंत्री विजय शाह ने एक बार फिर माफी मांगी है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा है कि पहले भी कई बार कहा है, आज मैं फिर दोहरा रहा हूं। मेरा ऐसा कोई उद्देश्य नहीं था कि किसी महिला अधिकारी, भारतीय सेना या समाज के किसी भी वर्ग का अपमान हो।
विजय शाह ने कहा कि निस्संदेह मेरे शब्द , मेरी भावना के अनुरूप नहीं हैं। ये शब्द देशभक्ति के उत्साह, उत्तेजना , आवेश से निकले थे। गलती के पीछे भावना को देखा जाना चाहिए। आप जानते हैं कि मेरी कोई दुर्भावना नहीं है। मैंने अंत:करण से क्षमा याचना की है। कई बार की है। आज फिर कर रहा हूं। यह मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक है कि मेरी छोटी से त्रुटि से ऐसा विवाद उत्पन्न् हुआ। मुझे विश्वास है कि मेरी भावना को सही संदर्भ में समझा जाएगा। भारतीय सेना के प्रति मेरे मन में सदैव अत्यंत सम्मान रहा है और रहेगा। इस घटना से मैंने आत्ममंथन किया है। मैंने सबके लिया है, जिम्मेदारी मानता हूं।
ये है मामला
मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादस्पद टिप्पणी की थी। हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर एफआइआर आदेश दिए। मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। कोई ने एसआइटी बनाने के आदेश दिए। 19 जनवरी को इस मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मप्र सरकार से दो सप्ताह के भीतर शाह के विरुद्ध मुकदमा चलाने कके लिए अभियोजन की स्वीकृति संबंधी निर्णय लेने का कहा था। सरकार ने इस संबंध में एसआइटी की रिपोर्ट का पुन: परीक्षण करने का समय मांगा।