
जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुआयामी कार्यक्रम मन की बात का 125वां संस्करण रविवार को देशभर में सुना गया। जबलपुर में सांसद आशीष दुबे ने चेरीताल वार्ड क्रमांक 27 स्थित बूथ क्रमांक 117 पर पार्षद प्रतिभा भापकर के निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ मिलकर मन की बात कार्यक्रम श्रवण किया।

प्रधानमंत्री ने दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में स्वदेशी अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा – “उपहार वही जो भारत में बना हो, पहनावा वही जो भारत में बुना हो, सजावट वही जो भारत में बना हो और रोशनी वही जो भारत की झालर से बनी हो।”
उन्होंने आह्वान किया कि – गर्व से कहो यह स्वदेशी है। उन्होंने एक ही मंत्र दिया – वोकल फॉर लोकल, एक ही रास्ता – आत्मनिर्भर भारत और एक ही लक्ष्य – विकसित भारत।
कारीगरों को दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री ने सितंबर माह में मनाए जाने वाले इंजीनियर डे और विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंजीनियर, राजमिस्त्री, सुतार, लुहार, बढ़ई सहित सभी कारीगरों को भारत के विकास में योगदान के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही मध्यप्रदेश को खेलों में निरंतर उन्नति और पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहने के लिए बधाई दी।
कार्यकर्ताओं रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, पार्षद प्रतिभा भापकर, नरेंद्र साहू, अरविंद गुप्ता, संजय गुप्ता, नरेंद्र खरे, कल्पना तिवारी, अनीता गुप्ता सुहाने, रीता खरे, खुशी सोधिया, प्रिया, गीता मौर्य, शिखा साहू, आशीष चौधरी, सुनील रजक, सुनील श्रीवास्तव, शैलेश पटेल, इंजीनियर आई.के. अग्रवाल, शंभू राम सोनी, रतन सोधिया, अखिलेश ठाकुर, आशीष नेमा, महेश बागरी, दीपक सोनी, हिममू पटेल, ब्रजेश नेमा, सतीश साहू, नीतेश कुमार, सुरेश जायसवाल सहित बूथ अध्यक्ष अजय पटेल, शक्ति केंद्र संयोजक विध्येश भापकर और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।