
पन्ना। स्व. यदुपति सिंघानिया की जयंती के अवसर पर जेके सीमेंट की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत कौशल विकास, महिला आत्मनिर्भरता, युवा उद्यमिता और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इन पहलों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर महिलाओं और युवाओं को प्रशिक्षण के साथ स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
350 से अधिक महिलाओं को सिलाई और ब्यूटीशियन प्रशिक्षण
कंपनी के अनुसार कौशल विकास कार्यक्रम के तहत अब तक 350 से अधिक महिलाओं और बालिकाओं को सिलाई एवं ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं अपने स्तर पर रोजगार शुरू कर रही हैं। इसी क्रम में सुधा कुशवाहा, पति शिव कुमार ने अपना ब्यूटी पार्लर शुरू किया है। वहीं सिलाई का प्रशिक्षण लेने वाली महिलाएं भी सिलाई कार्य को स्वरोजगार के रूप में आगे बढ़ा रही हैं।
88 युवाओं ने शुरू किए अपने व्यवसाय
युवा उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत 88 युवाओं को व्यवसाय संचालन और उद्यम शुरू करने के लिए विशेष मेंटरशिप दी गई। कंपनी के मुताबिक प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त करने के बाद ये युवा अपने-अपने व्यवसाय संचालित कर रहे हैं। इससे उन्हें स्वरोजगार के साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर तैयार करने में मदद मिल रही है।
अमानगंज और सिमरिया अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा
सामाजिक सरोकारों के तहत जेके सीमेंट की टीम ने अमानगंज और सिमरिया अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों को ताजे फल वितरित किए। इसके साथ ही माताओं और नवजात शिशुओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों में मैटर्नल किट और बेबी किट भी प्रदान की गईं।
आत्मनिर्भर समाज की दिशा में पहल
जेके सीमेंट के अनुसार स्व. यदुपति सिंघानिया का सपना समाज के विभिन्न वर्गों को शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता से जोड़ना था। कंपनी द्वारा कौशल विकास, उद्यमिता और स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी गतिविधियों को इसी सोच को आगे बढ़ाने वाली पहल के रूप में संचालित किया जा रहा है।
रिपोर्ट: राकेश कुमार शर्मा