
जबलपुर। द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) द्वारा वर्ष 2027-28 के लिए मध्य प्रदेश स्टेट सेंटर की कार्यकारिणी के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जी. एस. यादव के पर्यवेक्षण में आयोजित इन प्रादेशिक चुनावों में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में जबलपुर से सिविल डिवीजन में डॉ. संजय वर्मा विजयी हुए।
जबलपुर लोकल सेंटर से भी कई अभियंता विजयी
जबलपुर लोकल सेंटर से भी विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं में प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। सिविल इंजीनियरिंग में इंजी. तरुण आनंद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में इंजी. एम. के. रघुवंशी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में इंजी. पी. के. किंकर और एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग में इंजी. के. सी. ढिमोले विजयी हुए।
पदाधिकारियों और अभियंताओं ने दी बधाई
डॉ. संजय वर्मा और अन्य विजयी प्रत्याशियों की इस उपलब्धि पर आईई (इंडिया) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंजी. राकेश राठौर, काउंसिल मेंबर इंजी. राजेश बिसारिया, मध्य प्रदेश स्टेट सेंटर के चेयरमैन इंजी. अशोक शर्मा, मानद सचिव इंजी. अवधेश चौबे और सह सचिव डॉ. मनीष सावले ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इसके साथ ही जबलपुर लोकल सेंटर के चेयरमैन डॉ. राजीव जैन, मानसेवी सचिव इंजी. सुरेंद्र सिंह पवार, राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों, अभियंता मित्रों और शुभचिंतकों ने भी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।