
जबलपुर। मूक पशु पक्षी की सेवा करना हमारा कर्त्तव्य है। यह बात शनिवार को कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने कही। कैंट विधायक ने रांझी में मूक पशु-पक्षी के लिए पीने के पानी हेतु नाद एवं पक्षी के पानी के लिए एवं अन्न हेतु सकोरा एवं पक्षियों के भोजन हेतु भोजन पात्र का वितरण किया। इस अवसर पर श्री रोहाणी ने कहा कि मूक पशु-पक्षियों की सेवा करना हमारा दायित्व है, मूक पशु-पक्षी जो बोल नहीं सकते, हमारा कर्तव्य है कि हम उनके भोजन एवं पानी की व्यवस्था करें। सकोरा भोजन पात्र एवं नाद उपलब्ध कराने हेतु परसराम मूलचंदानी एवं सचिन जैन सहारा की प्रशंसा की।
यह कार्य करने के लिए मुख्य रूप से सचिन जैन सहारा, परसराम मूलचंदानी, संतोषी ठाकुर, पुष्पराज सिंह, कैलाश रजक हेमराज सराठे, सुधीर बेन, आलोक मित्रा, बबलू लालपुरी, श्रीमती निशा, राजेश श्रीवास्तव एवं अन्य का सहयोग रहा।