Indian Stock Market: भारतीय शेयर मार्केट गिरावट के साथ बंद

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार आज 22 मई को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 644 अंकों की गिरावट आई। गिरावट के बाद सेंसेक्स 80951पर पहुंचा। वहीं निफ्टी 203 अंक टूटकर 24,609 के स्तर पर आ गया। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 1100 अंकों तक लुढ़क गया था। लेकिन बाद में कुछ रिकवर हुआ। इस भारी गिरावट के चलते निवेशकों को आज शेयर बाजार में करीब 3 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

Back to top button