
जबलपुर। कांग्रेस की जय हिंद सभा का आयोजन 31 मई को होगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। तैयारियों को लेकर गुरुवार को उत्तर मध्य विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक आजाद पैलेस गोल बाजार में हुई। बैठक प्रभारी आरके दोगने विधायक, संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे के मुख्य अतिथि में आयोजित की गई।
जिसमें 31 मई को भारतीय सैनिकों के सम्मान में जय हिंद सभा के बारे में बताया गया साथ ही राष्ट्रीय नेतृत्व जो इस सभा में आ रहे हैं उनके विचारों को सुनने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र से लोगों को इस सभा के लिए प्रेरित करें।
बैठक में बताया गया कि इस सभा मे राष्ट्रीय नेतृत्व नेत्री प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, वरिष्ठ नेता अरुण यादव, अजय सिंह राहुल ,एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी राजस्थान से विधायक हरीश चौधरी का आगमन होगा। वे सभा को संबोधित करेंगे।
बैठक में विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व अध्यक्ष दिनेश यादव, नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, झल्लेलाल जैन, अनुराग जैन गढ़ावाल, मतीन अंसारी अमरीष मिश्रा नेता प्रतिपक्ष पार्षद अयोध्या तिवारी पार्षद संतोष दुबे पंडा, पार्षद अतुल बाजपेई, पार्षद हर्षित यादव, भूरे पहलवान गीता शरद तिवारी पूर्व पार्षद जतिन राज, रत्नेश अवस्थी, समर्थ अवस्थी, महिला अध्यक्ष कमलेश यादव, मुकेश सराफ, पूर्व पार्षद पंकज पांडे शमीम अंसारी, शेखर चौबे, सुनील सोनी, शिशिर ननोरिया, दिलीप साहू , बृज यादव, जय ठाकुर संजय काश्मीर देवकी पटेल नीलेश जैन सोनू कूकरेले अशरफ मंसूरी यावर चौधरी राजा रैकवार अशोक चौधरी, भज्जी पटेल आनन्द चौहान, विनया डोलस,कैलाश सोनी, आनंद साहू ,पूनम सोनकर दीपक यादव ,अवदेश गुप्ता, रम्बल विश्वकर्मा ,राजा हासिम अज़हर आदि उपस्थित थे।