जबलपुर का गौरव-एयर मार्शल संजीव घुराटिया को राष्ट्रपति से मिला अति विशिष्ट सेवा पदक

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के नागपुर स्थित मेंटेनेंस कमांड मुख्यालय में पदस्थ दो वरिष्ठ अधिकारियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया है। इनमें वायु सेना अधिकारी एयर मार्शल संजीव घुराटिया, एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स शाखा से) का जबलपुर से गहरा संबंध है।
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित डिफेंस इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2025 (चरण-2) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वायु सेना अधिकारी एयर मार्शल संजीव घुराटिया को अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया।
जबलपुर में पढ़े 
एयर मार्शल संजीव घुराटिया का जन्म जबलपुर में हुआ। पंडित लज्जा शंकर झा (मॉडल हाई स्कूल) से वर्ष 1983 में हायर सेकंडरी की पढ़ाई के बाद शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। वर्ष 83 के मॉडल हाई स्कूल से पढ़े छात्र जोकि देश में विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पद पर पदस्थ हैं, उनके बनाए “मॉडेलियन 83” ग्रुप ने अपने मित्र एयर मार्शल संजीव घुराटिया को बधाई प्रेषित की है। ग्रुप के सदस्यों का कहना है कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे मित्र को यह सम्मान मिला। यह जबलपुर के लिए भी गर्व की बात है कि जबलपुर में एयर मार्शल संजीव घुराटिया जैसे होनहार बेटे ने शहर का नाम रोशन किया।

Related Articles

Back to top button